दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
हरियाणा । जींद में दनौदा निवासी सुशील दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गुजरात के भरूच शहर में गणेश रोडलाइन में प्रबंधक के पद पर कार्य करता था। जानकारी के अनुसार सुशील दो दिन पहले ही अपने गांव दानौद कलां में अपने परिवार के पास आया था। आज सुबह सुशील अपने घर से कलायत जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। सुशील के गाड़ी से उतरा तो बदमाशों ने उसको गोली मारी दी।बता दें की सुशील शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की व एक लड़का है। शीलू के परिवार में उनकी माता, एक भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। सुशील के पिता को पहले ही मौत हो चुकी है। हत्या के बाद घर के साथ-साथ पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने कहना है कि जब तक सुशील के हत्यारे नहीं पकड़े जाते तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।नरवाना नागरिक अस्पताल में मौके पर डीएसपी अमित भाटिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी