रोहतास में तिहरे मर्डर में दो सहोदर भाइयों को फांसी की सजा
सासाराम( रोहतास)। अपने पति ससुर व देवर के कातिलों को फांसी की सजा मिलने के बाद पीड़िता ने न्यायालय के फैसले पर संतोष जताया। कहा कि मुझे कानून और न्यायालय पर पूर्ण विश्वास था। कोर्ट ने फांसी की सजा दे हमें सही न्याय दिया है। इस सुहागिन की मांग का सिंदूर मिटाने वाले को यही सजा होनी चाहिए थी।
गुरुवार को मृतक दीपक सिंह की पत्नी संजू कुमारी ने बताया कि मेरे पति ससुर व देवर को जानवर की तरह दौड़ा दौड़ा कर जान से मारा गया था और पूरा गांव तमाशा देखता रहा। किसी ने चू तक नहीं किया।
महिला ने कहा कि मेरे पति सिविल इंजीनियर थे, जो घटना के दो दिन बाद कार्य के लिए गांव से जाने वाले थे। आरोपियों ने मेरा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। वहीं अपने अधिवक्ता हीरा प्रताप सिंह द्वारा बहस के दौरान अदालत में रखे गए दमदार पक्ष की प्रशंसा की गई।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना