पूर्णिया में 2 प्रखंडों को जोड़ने वाली सड़क हाल-बेहाल
पूर्णिया । पूर्णिया के अमौर में दो प्रखंडों को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी सड़क हाल बेहाल है। बारिश के कारण बकेनिया कब्रिस्तान के पास सड़क पर जमे कीचड़ ने लोगों की हालात ऐसी कर दी है कि हजारों लोगों का इस सड़क से चलना दुश्वार हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि ये सड़क डगरूआ से अमौर प्रखंड को जोड़ती है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी ये सड़क आमगच्छी पंचायत के परतिया, रैली बलुवाटोली, गरहरा समेत अमौर, रौटा और अन्य प्रमुख स्थानों तक जाने का एक सीधा और नजदीक रास्ता है। बकेनिया बरेली कब्रिस्तान के समीप करीब 500 मीटर छोड़कर पूरी सड़क पर पिचिंग की गई है। मगर इस सड़क को महज मिट्टी से समतल कर दिया गया। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बकेनिया बरेली पंचायत के बकेनिया कब्रिस्तान के पास सड़क पर काफी कीचड़ जम गया है। कोई दूसरा विकल्प ना होने के कारण लोगों को मजबूरन कीचड़ में घुसकर जाना आना पड़ता है। लोगों ने इस परेशानी को देखते हुए वरीय अधिकारियों से गुहार लगाई है।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई