मां की गला रेतकर हत्या बेटी के सामने
सेन्हा (लोहरदगा)। सेन्हा थाना क्षेत्र के कुंदगड़ी भेसलेटा टाड़ स्थित गन्ने की खेत में बेटी एवं अन्य मजदूरों के साथ काम कर रही महिला मजदूर की हत्या गला रेतकर कर दी गई। रविवार को दिन दहाड़े हत्या की इस जघन्य घटना के गवाह मृतक की बेटी के साथ अन्य मजदूर बने हैं। जिनके सामने तीन की संख्या में आए अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।
चुपके से पीछे से अपराधियों ने किया वार
धारदार हथियार से लैस बेखौफ तीन अपराधियों ने कुंदगड़ी गांव निवासी स्वर्गीय बिमला मांझी के पत्नी कलावती देवी की गला काटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। इससे पहल गन्ने की खेत में आए अपराधी कलावती देवी को पीछे से वार किया, फिर गला रेतकर मार डाला।
बताया जाता है कि अर्जुन उरांव के खेत में कलावती देवी अपनी बेटी एवं अन्य मजदूरों के साथ मिलकर मजदूरी का काम कर रही थीं। इसी क्रम में कलावती देवी के गांव के तीन अपराधी वहां पहुंचे और चुपके से महिला के ऊपर पीछे से वार कर दिया।
इस वजह से हत्या को दिया गया अंजाम
मृतक के स्वजन बताते हैं कि कलावती देवी की हत्या के पीछे का कारण मूकबधिर नाबालिग बेटी को घर से निकालकर दुष्कर्म के मामले में गांव के ही दो नाबालिग पर प्राथमिकी दर्ज कराना है।
आरोपित दोनों नाबालिग वर्तमान समय में बाल सुधार गृह में बंद है, स्वजनों ने बताया कि दुष्कर्म के आराेपित नाबालिग के स्वजन विनोद मांझी, अशोक उरांव एवं काशी महतो ने गन्ना खेत में काम कर रहे बेटी और अन्य मजदूरों के बीच में पहुंचकर महिला मजदूर कलावती देवी की हत्या कर दिया।
अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापामारी
मामले की जानकारी प्रशिक्षु आईपीएस सह सेन्हा थाना प्रभारी वेदांत शंकर को मिलने के बाद पुअनि अविनाश राम दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुअनि अविनाश राम का कहना है कि पुरानी रंजिश में कलावती देवी हत्या गला रेतकर कर दिया गया है। अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रखी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच