महाराष्ट्र : पुणे में NDA की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए सेना प्रमुख
महाराष्ट्र के पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में 146वें कोर्स की पासिंग आउट परेड हुई। इस परेड में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिव्यू ऑफिसर के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सेना प्रमुख ने परेड कमांडर और कैडेटों की तारीफ की।जनरल मनोज पांडे ने कहा, 'आपके जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपको संबोधित करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह आपके दिल और आत्मा में गर्व से अंकित रहेगा। मैं कमांडर और कैडेटों को उनके अच्छे अभ्यास के लिए बधाई देना चाहता हूं।परेड की महिला कैडेट वास्तव में नारी शक्ति और समावेशी सशस्त्र बलों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।'

पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य