JAC 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.71% छात्र सफल, लड़कियों ने मारी बाजी
रांची: जैक 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को जैक सभागार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जारी रिजल्ट किया।
राज्य से 4.33 लाख बच्चों में से 4.31 लाख बच्चे ने परीक्षा दी थी। परीक्षा का परिणाम जैक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।
91.71 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई
जैक बोर्ड परीक्षा में 91.71 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई। इस बार फिर लड़कियां आगे रही। सिर्फ एक प्रमंडल में लड़के आगे रहे। पिछली बार से इस बार 1.31 प्रतिशत रिजल्ट आगे रहा। कोडरमा जिला अव्वल रहा।
पाकुड़ दूसरे स्थान पर रहा, पिछली बार आखिरी पायदान पर था, जो काफी सराहनीय रहा। रांची का पास प्रतिशत 87.32 प्रतिशत रहा, जो 21वें स्थान पर रहा। पश्चिमी सिंहभूम आखिरी पायदान पर रहा।
प्रथम स्थान लाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या : 2.21 लाख
दूसरा स्थान : 1.57 लाख
तीसरा स्थान: 17521
कुल परीक्षार्थी : 4.33 लाख
शामिल : 4.31 लाख

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय