वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर पति ने पत्नी के बारे में लिखी अश्लील बातें
यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना के केस को वापस लेने को लेकर महिला पर पति दबाव बना रहा है। उसके बारे में अभद्र टिप्पणी कर वाट्सएप पर स्टेटस लगा रहा है। जिससे महिला परेशान है। उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपित पति के विरुद्ध केस दर्ज कराया।
आरोपित केस को वापस लेने का बना रहा दबाव-पत्नी का आरोप
पुलिस (Yamunanagar Police) को दी शिकायत के अनुसार, महिला का अपने पति बैंक कर्मी महेश के साथ दहेज प्रताड़ना का केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपित इस केस को वापस लेने का दबाव बना रहा है। मना करने पर वह उसके बारे में अश्लील टिप्पणी कर रहा है। इसका स्टेटस वाट्सएप पर भी लगाया। आरोप है कि महिला के सहकर्मी के साथ संबंध बताकर वाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया। जिससे उसकी बदनामी हो रही है। केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अलग-अलग नंबरों से काल करा रहा है। जिससे वह परेशान है।
इंस्टा पर लाइव होकर युवक को दी धमकी, आरोपित काबू
वहीं दूसरा मामला आजादनगर कालोनी का है। दहां पर निवासी भीम को इंस्टाग्राम पर लाइव होकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप जतिन व अभिषेक पांडे पर लगा है। आरोपितों के साथ उसका पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है। जिस वजह से वह रंजिश रखे हुए हैं। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
आजादनगर कालोनी निवासी भीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जवाहरनगर निवासी जतिन व शांति कालोनी निवासी अभिषेक पांडे के साथ उसका पूर्व में झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर वह रंजिश रखे हुए हैं। आरोपित उसे धमकी दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव होकर उसे गालियां देते हैं और टांगें तोड़ने की धमकी देते हैं। आरोपित उसके साथियों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे वह दहशत में है। शिकायत पर पुलिस (Haryana Police) ने केस दर्ज किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी