जली गुरुग्राम रोडवेज की बस बीच सड़क पर
करनाल। (Haryana Roadways Bus Fire Incident) हाईवे स्थित बलडी बाईपास पर खाली खड़ी गुरुग्राम रोडवेज की बस का टायर फटने से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई।इस समय चालक और परिचालक बस को सड़क किनारे खड़ी करके पास स्थित टाटा कंपनी में गए थे।
आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। आग बुझाने तक वह पूरी तरह जल चुकी थी। टायर फटने से आग लगना बताया गया है। गनीमत रही कि टायर फटने व आग लगने के दौरान बस में कोई नहीं था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी