पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव
यूपी सीमा से सटे छत्तीसगढ के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। लड़की बभनी थाना क्षेत्र की निवासी है। घटना की सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को बसंतपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक ही रस्सी के सहारे प्रेमी युगल जोड़ी का शव पेड़ से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लड़के की उम्र 18 वर्ष है, जबकि लड़की नाबालिग बताई जा रही है। वह बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वाड्रफनगर (छत्तीसगढ़) में हास्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान ही लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी। लड़का बसंतपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। दोनों ने किन हालात में ऐसा कदम उठाया, स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना