लुधियाना के बगलामुखी धाम पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार दोपहर लुधियाना के बगलामुखी धाम पहुंचे। यहां 216 घंटे का महायज्ञ चल रहा है। मान ने मां बगलामुखी की प्रतिमा पर चुन्नी चढ़ाने के अलावा उन्हें पुष्प माला अर्पित की।धाम के महंत प्रवीण चौधरी ने पूजा अर्चना करवाई। मान ने कहा कि हमारा देश धार्मिक भावनाओं का देश है। सभी धर्म अलग-अलग ढंग से पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आज मां बगलामुखी के दर्शन का मौका मिला। मेरी माता जी भी धार्मिक प्रवृत्ति की थी और धार्मिक स्थलों पर आती रहती है। मान ने कहा कि उन्होंने अरदास की कि मां बगलामुखी राष्ट्र को तरक्की के रास्ते ले जाए।

Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश