चंडीगढ़ : भाजपा के संजय टंडन को छोड़ आगे निकले मनीष तिवारी
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 13 सीट्स के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार चंडीगढ़ से भाजपा ने किरण खेर का टिकट काट संजय टंडन को दिया है। इस सीट पर टंडन का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी के साथ होगा। वहीं, बसपा की रितु सिंह भी चुनावी मैदान में है।इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी आगे निकल गए हैं। भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन को पीछे छोड़ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। मनीष तिवारी 4991 वोटों से आगे चल रहे हैं।इस सीट से कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल का टिकट काट मनीष को दिया, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी दिखी। हालांकि, कांग्रेस का यह दांव सही साबित होता दिख रहा है, क्योंकि शुरुआती रूझान में चंडीगढ़ से मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं। बता दें कि पिछले आम चुनाव में इस सीट से किरण खेर ने जीत हासिल की थी। उन्हें चंडीगढ़ में 50.64 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के पवन बंसल 40.35 प्रतिशत वोट मिले थे।

Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश