BJP चाहती हैं पिछले दरवाजे से प्रवेश
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली में आप सरकार को गिराकर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रही है।
पार्टी के प्रवक्ता बिक्रमजीत पासी ने कहा कि आज भारत में लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा भाजपा है। जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिशें रची जा रही हैं। दिल्ली और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिशें रची जा रही हैं।
जनता ने पांच साल के लिए दिल्ली सरकार को चुना: पासी
पासी ने कहा कि जनता ने 5 साल के लिए दिल्ली सरकार को चुना है। यह दिल्ली के लोगों का उच्च बहुमत वाला जनादेश था, लेकिन भाजपा हमारे लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
वे ऐसी सरकार को हटाना चाहते हैं जो जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है और आम लोगों को सुविधाएं दे रही है। इसी तरह पंजाब में भी भाजपा के राज्यपाल द्वारा आप सरकार को लगातार परेशान किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं।
लोगों की भलाई के लिए फैसले ले रही थी मान सरकार: आप
25 अगस्त 2023 को राज्यपाल ने एक पत्र में खुले तौर पर राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दी थी, सिर्फ इसलिए कि मान सरकार पंजाब और उसके लोगों की भलाई के लिए फैसले ले रही थी।
आप प्रवक्ता ने कहा कि भाजाप ने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की आप सरकार को रोकने की बार-बार कोशिश की। लेकिन जब वे हमें डराने में असफल रहे तो उन्होंने यह झूठा मामला दर्ज किया। हमारे राष्ट्रीय नेताओं को गिरफ्तार किया।
केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला
हमारे संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने के बाद वे लगातार हमारे नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनके ऑपरेशन लोटस का भी पर्दाफाश किया है। लेकिन आज फिर खुलासा हुआ कि वे दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रहे हैं।

झारखंड में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-रात सर्दी और दोपहर में गर्मी, जानें अगले 24 घंटों में पारा गिरेगा या बढ़ेगा!
हाईकोर्ट में खुली JPSC की पोल! जेट परीक्षा में देरी पर अदालत ने लगाई फटकार, मांगा 1.75 लाख आवेदकों के सवालों का जवाब
Ranchi Crime News: दोस्त निकला हत्यारा, SUV से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा
रांची चुनाव 2026: महिला उम्मीदवारों का 'धन' देख दंग रह जाएंगे आप, 61% पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर