CM चंपई का बड़ा एक्शन, कई अफसरों का हुआ ट्रांसफर
लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में तबादलों को दौर जारी है। एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस दौरान दो आईपीएस अफसरों और चार डीएसपी का तबादला किया गया है।
रांची के एसपी ग्रामीण पीयूष पांडेय को जैप-10 का कमांडेंट बनाया गया तो वहीं, रांची के एसपी यातायात को एसपी ग्रामीण रांची का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
चंपई सोरेन ने सुरक्षा को लेकर की थी अहम बैठक
दरअसल, जब से चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद का पदभार संभाला है तब से वह लगातार राज्य हित में कुछ न कुछ बड़ा कदम उठा रहे हैं। आम लोगों की सुविधा को लेकर लगातार काम कर रहे हैं।
वहीं, सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले राज्य के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी, जिसमें प्रदेश के लोगों की सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया था।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल