अमित शाह ने नक्सल ऑपरेशंस के अधिकारियों से मिलकर बढ़ाया मनोबल, कही 'ये' बड़ी बात!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस दौरान मौजूद रहे।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा की हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन अभियानों की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली अस्पताल से 778 दावे कर 64 लाख की ठगी
CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रामावतार जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में फिर खुला, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई
शाकिब अल हसन की वतन वापसी तय? BCB में फिर दिखेंगे स्टार ऑलराउंडर!