तराजू पर तौलते वक्त हुआ जोरदार धमाका
मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में कबाड़ में विस्फोट होने से तीन बच्चे समेत चार की मौत हो गई। मृतकों में इश्तियाक अंसारी, उसका बेटा शहादत अंसारी, अकबर अंसारी का बेटा वारिस अंसारी, हजरत अंसारी का बेटा शाहिद अंसारी शामिल है। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हैं।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घायलों में मृतक इश्तियाक की पत्नी महरूमा, बेटा मजीद अंसारी, बेटी रुखसाना खातून व अफसाना खातून शामिल है। सभी घायलों का मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज सह अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि इश्तियाक अंसारी गांव-गांव घूम कर आइसक्रीम के बदले कबाड़ की खरीद करता था। रविवार को भी वह आइसक्रीम के बदले कबाड़ की खरीद कर आया था। उस कबाड़ में डीजल पंप सेट का सक्शन पाइप था। संभवत: उसमें बम था।
कबाड़ को तराजू पर चढ़ाते ही हुआ विस्फोट
उसको जैसे ही अन्य कबाड़ के साथ तौलने के लिए तराजू पर चढ़ाया, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। जिसमें इश्तियाक अंसारी समेत उपरोक्त तीन बच्चों की मौत हो गई। मृत वारिस अंसारी के पिता अकबर अंसारी ने बताया कि इश्तियाक अंसारी आइसक्रीम बेचता था। शाम को लौटने पर वह बच्चों को बचा हुआ आइसक्रीम देता था। इसलिए उसके आने पर बच्चे चले थे।
घटना की छानबीन जारी
बच्चे रविवार को आइसक्रीम के लालच में उसके घर गए थे, इस दौरान हादसा हो गया। जिसका शिकार इश्तियाक के साथ-साथ बच्चे हो गए। इस संबंध में मनातू थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसका क्या कारण है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना