एक दूल्हा और दो दुल्हन…शादी का अनोखा कार्ड वायरल
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले| के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में 24 मार्च को एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं इस अनोखी शादी की अब हर तरफ चर्चा हो रही है.बता दें कि ये शादी पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. खास बात यह रही कि इस विवाह में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद परिवार और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया|
एक दूल्हा और दो दुल्हन, धूमधाम से रचाई शादी
तीनों के द्वारा अन्य रस्में भी एक साथ निभाते हुए कई वीडियो सामने आ रहे है. इसमें दूल्हा अपने दोस्तों और ग्रामीणों के साथ जमकर डांस करते भी दिख रहा है. दरअसल, बस्तर के जनजातीय और ग्रामीण अंचलों में कई बार प्रेम प्रसंगों या विशेष परिस्थितियों के कारण उत्पन्न सामाजिक विवादों को सुलझाने रूढ़ीगत नियमों का सहारा लिया जाता है|
शादी का कार्ड हुआ वायरल
शादी कार्ड बना चर्चा का विषय शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा विवाह का कार्ड छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल किए गए थे. यह कार्ड इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों को इस अनोखी शादी के लिए आमंत्रित किया गया|
रस्में भी रहीं खास
शादी में हल्दी, बारात, भोज और अन्य सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं. कार्यक्रम के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया. दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने भी इस अनोखे विवाह का जमकर जश्न मनाया|
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं- कोई इसे परंपरा का हिस्सा बता रहा है, तो कोई बदलते समाज की नई तस्वीर के रूप में देख रहा है|

पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा