मामूली विवाद में युवक की हत्या, थार से टक्कर मार उतारा मौत के घाट
कुरुक्षेत्र। जिला के इस्माईलाबाद में शादी समारोह में आए एक युवक की थार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए जबकि शादी समारोह के चलते आयोजित लेडिज संगीत में खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक वारदात डीजे पर कहासुनी के चलते हुई थी। गांव खेड़ी शीश गराहं का रहने वाला साहिल शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। डीजे पर गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी का रहने वाला दीपांशु नाच रहा था, जिस दौरान उसकी साहिल के साथ बहस हो गई। रात करीब एक बजे साहिल अन्य लोगों के साथ चम्मू चौक पर खड़ा था। तभी काले रंग की थार आई और साहिल को टक्कर मार दी। वह गिर पड़ा तो आरोपी ने दोबारा से उस पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे साहिल लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आरोपी थार चालक फरार हो गया। साहिल को जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छोटे जिलों में बड़े उद्योगों की तैयारी
शूटर आशु का एनकाउंटर: तीन गोलियों ने सीना चीर दिया, मौके पर मौत
एमपी बीजेपी युवा मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित