जयपुर में शराब ठेके पर बवाल, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़; बाइक में लगाई आग
जयपुर। के महेश नगर इलाके में रविवार देर रात शराब की दुकान के बाहर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए लोगों ने एक स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिए और एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार केके फैक्ट्री के पास स्थित शराब की दुकान के बाहर रात करीब 10:30 बजे स्थानीय लोग विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान मामला बिगड़ गया और भीड़ ने वहां से गुजर रहे वाहनों पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने जलती स्कूटी की आग बुझाई और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवाया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उपद्रव करने वाले करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात 8 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी रहती है, जिससे क्षेत्र में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी बात को लेकर कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया। शुरुआत में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर ठेका संचालक पक्ष ने अपने अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के पहुंचने के बावजूद हालात बेकाबू हो गए और उपद्रवियों ने बाइक में आग लगा दी।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले