T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
छत्तीसगढ़। के पूर्व डिप्टी सीएम और सीनियर कांग्रेस लीडर टीएस सिंहदेव ने विस्तार न्यूज से खास बातचीत में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल और TS सिंहदेव की जोड़ी यानी ‘जय-वीरू’ की जोड़ी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 2018 से पहले हम लोगों ने एक साथ काम किया लेकिन हमेशा शोले मूवी ही नहीं चलेगी, दूसरी फिल्म भी आएगी. उन्होंने कहा कि शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के अलावा और भी कई कलाकार थे, लेकिन लोगों को एक जैसा दृश्य पसंद नहीं आता है, क्योंकि जय वीरू, जय वीरू सुन सुन कर लोग बोर हो जाएंगे।
जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी – TS सिंहदेव
सिंहदेव ने कहा कि ‘जय-वीरू’ से फिल्म थोड़े ही चलती है. शोले में तो गब्बर सिंह भी था, अब नई फिल्म आएगी और अच्छा काम करना है. इस दौरान सिंहदेव ने यह भी कहा कि भले ही विधानसभा चुनाव के लिए 3 साल से भी कम समय बचा है लेकिन चुनाव की तैयारी हमेशा चलती रहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उन सभी मुद्दों को उठा रही है जिसकी वजह से आम लोग परेशान हो रहे हैं, चाहे वह कानून व्यवस्था की बात हो या फिर धान खरीदी की या फिर स्कूल आंगनबाड़ी की।
फूलो देवी नेताम के प्रत्याशी बनने पर जताई खुशी
वहीं TS सिंहदेव ने कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सदस्य के लिए फूलो देवी नेताम का नाम आगे करने और उनके द्वारा नामांकन दाखिल करने के सवाल पर कहा कि, खुशी की बात है. फूलो देवी अनुभवी हैं और छत्तीसगढ़ के मुद्दों को सदन में उठाती रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनने के लिए कई लोगों ने उनके पास भी फोन किया।
उसके बारे में तो उन्होंने स्पष्ट नहीं बताया, लेकिन कहा कि किरणमयी नायक, तूलिका कर्मा सहित कई महिलाओ का नाम चल रहा था. इसके आलावा शिव डहरिया, भूपेश बघेल का नाम भी चल रहा था।

यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब