यूटीबी कर्मचारी अजमेर से जयपुर तक पैदल मार्च पर, 1 अप्रैल को पहुंचेंगे स्वास्थ्य भवन
जयपुर। राजस्थान में यूटीबी (अर्बन टेंपरेरी बेसिस) कर्मचारियों ने सेवा समाप्ति के विरोध में अजमेर से जयपुर तक चार दिवसीय पैदल मार्च शुरू किया हुआ है। यह विरोध यात्रा 1 अप्रैल को जयपुर के स्वास्थ्य भवन पहुंचेगी।
यूटीबी कर्मचारियों ने सेवा बहाली और रिक्त पदों पर समायोजन की मांग के साथ ही कोविड-काल में दी गई सेवाओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान की बात कही है। मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता का प्रस्ताव भी दिया गया है। राजस्थान यूटीबी कार्मिक एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा और कौशिक पंड्या ने बताया कि चिकित्सा विभाग ने सभी यूटीबी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। एसोसिएशन के सुनील चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार ज्ञापन सौंपे और धरने-प्रदर्शन किए, लेकिन सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया। अब जब तक मुख्यमंत्री स्तर से वार्ता का प्रस्ताव नहीं आएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कौन हैं ये यूटीबी कर्मचारी?
इन कर्मचारियों में नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, एएनएम, रेडियोग्राफर और लैब तकनीशियन शामिल हैं। ये सभी कोविड महामारी के दौरान कार्यरत थे और ग्रामीण से लेकर मेडिकल कॉलेज स्तर तक सेवाएं दे रहे थे।

उदय प्रताप सिंह ने किसानों को उचित मूल्य देने की प्रतिबद्धता जताई
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट स्थिर रखने का फैसला किया
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
बड़वानी में भूकंप के झटके, 3.6 तीव्रता से हिली धरती