इंडियन रेलवे में निकली वैकेंसी, 31 मई तक करें अप्लाई
जयपुर | रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन में सिविल इंजीनियर्स और मैनेजर समेत 64 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 31 मई तक नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट nhsrcl.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इसके बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें शार्टलिस्ट उम्मीदवार का इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा।नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती में 20 से 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 50,000 रुपए से 1,60,000 रुपए तक बेसिक सैलरी के तौर पर मिलेंगे। इसके साथ ही उन्हें दूसरे सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
वैकेंसी डिटेल्स
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन में इंजीनियर और मैनेजर के कुल 64 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें टेक्निशियन के 08 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा, जूनियर इंजीनियर के 08 पद, जूनियर मैनेजर सिविल के 12 पद, जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल के 21 पद, असिस्टेंट मैनेजर के 11 और असिस्टेंट मैनेजर प्लानिंग के 02 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार