नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड नई दिल्ली के लिए हुए रवाना
भोपाल : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने दो दिवसीय इंदौर और उज्जैन प्रवास के बाद आज इंदौर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचंड को अंगवस्त्र पहना कर भावभीनी विदाई दी और उन्हें पोट्रेट भेंट किया।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, अध्यक्ष युवा आयोग डॉ. निशांत खरे, अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम सावन सोनकर सहित जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल