मप्र विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई में
पांच दिवसीय रहेगा सत्र, आज जारी हो सकती है अधिसूचना
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने से शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा का मानसून सत्र 10 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान सदन में अनुपूरक बजट और विभिन्न विधेयकों की प्रस्तुति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को रखें जाने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक, एमपी विधानसभा का मानसून सत्र पांच दिवसीय होगा। सत्र 10 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। विधानसभा सत्र के लिए सोमवार तक अधिसूचना जारी हो सकती है। यह 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र हो सकता हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा