मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण मित्रों ने लगाए पौधे
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स क्षेत्र उद्यान में कदंब, बरगद और खिरनी के पौधे लगाए। पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्य कर रही कटनी की झूलेलाल सेवा समिति के संजय खूबचंदानी और सदस्यों ने पौध-रोपण किया। समिति, द्वारा 5 से 12 जून तक पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें पॉलिथीन के उपयोग को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित कर कपड़े के थैले वितरित किये जायेंगे। अभियान की शुरूआत के प्रतीक स्वरूप समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। समिति सदस्य मोहित और साहिल भी साथ थे ।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण के लिए माखन नगर से आए पर्यावरण मित्र देवेंद्र सिंह राजपूत, संदेश सिंह राजपूत, लोकेश यादव, मयंक साहू, पलक मीणा, अर्पिता यादव, निशि दुबे और महक वर्मा ने भी पौधे रोपे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल