अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास....
पुर्तगाल के दिग्गज फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल ने यूरो क्वालीफायर के मुकाबले में लिस्टेंस्टीन को 4-0 से हराया। इस मैच में में रोनाल्डो ने दो गोल दागे। उन्होंने पहला गोल 51वें मिनट में पेनाल्टी पर किया। इसके बाद उन्होंने 63वें मिनट में फ्री किक पर एक गोल दागा। कप्तान रोनाल्डो के अलावा जोआओ कैंसेलो (आठवें मिनट) और बर्नांडो सिल्वा (47वें मिनट) ने भी पुर्तगाल के लिए गोल किए।
रोनाल्डो का यह पुर्तगाल के लिए 197वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। उन्होंने बदर अल मुतवा को पीछे छोड़ा जिन्होंने कुवैत के लिए 196 मैच खेले थे। पिछले साल कतर विश्वकप के दौरान 38 वर्षीय रोनाल्डो को नॉकआउट मुकाबले में अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने पर पूर्व कोच फर्नांडो सांतोस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। टीम कतर विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से हार गई थी। मोरक्को के खिलाफ हार के बाद रोनाल्डो रोते हुए मैदान से चले गए थे। इसके बाद उनके टीम में वापसी को लेकर संदेह बन गया था।

बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Durg में रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार