टोक्यो के दक्षिण में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया
टोक्यो । टोक्यो के दक्षिण में इजू द्वीप पर रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। जापान के मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप शाम 4.42 बजे आया। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 किमी की गहराई पर, निजिमा और तोशिमा द्वीपों के आसपास के पानी में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही